विशेष

नीतीश कुमार की पलटूराम राजनीति का अंतिम समय आ गया\\\':प्रशांत किशोर ने कहा- विधानसभा चुनाव आते-आते जेडीयू का अस्तित्व नहीं बचेगा

 

 

प्रशांत किशोर लोगों को सवांद करते हुए।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों नीतीश कुमार पर लगातार हमला कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने अपने पद यात्रा के दौरान आज बरौनी में कहा कि जब तक बिहार में नीतीश कुमार हैं, तब तक चर्चा, अपवाह और कुछ नया होने की संभावना ये हमेशा चलती रहेगी।

 

'नीतीश कुमार के राजनीति का अंतिम समय आ गया'

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को खुद ही नहीं मालूम है कि उनको करना क्या है। बिहार के नजरिए से मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि नीतीश कुमार के इस तरह के पलटूराम राजनीति का करीब-करीब अंतिम समय आ गया है, उनकी राजनीति का यह अंतिम दौर चल रहा है। दो, चार, पांच महीना जितना चलता है चल लें।

 

प्रशांत किशोर अपने पद यात्रा के दौरान बरौनी पहुंचे।

लोकसभा चुनाव के बाद हो जायेगा विघटन

लोकसभा चुनाव के बाद उनका और उनके दल का औपचारिक तौर पर विघटन शुरू हो जाएगा। अगला विधानसभा चुनाव आते-आते जेडीयू का कोई अस्तित्व आज के स्वरूप में नहीं बचेगा। प्रशांत किशोर ने आज कई जगहों पर जनसंवाद किया और लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिलाया।

उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर इन दोनों बेगूसराय में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान गांव को जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, अपने अधिकार के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने बरौनी प्रखंड में कुल 11.2 किलोमीटर तक की पदयात्रा की। इस दौरान वे हामोडीह, नींगा, बलवारा, मैदा वभनगामा एवं सहुरी तक की पदयात्रा की है।

खबरें और भी हैं...